Govt Jobs

CAPF Vacancy 2025: पैरामिलिट्री फोर्सेज 109,000 पद खाली, 72,689 पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

युवाओं के लिए भारतीय सेना में शामिल होने का शानदार मौका है। जल्द ही CAPF और असम राइफल्स में बंपर भर्ती निकलने वाली है। इस सरकारी नौकरी को प्राप्त करने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें

Published On:
CAPF Vacancy 2025: पैरामिलिट्री फोर्सेज 109,000 पद खाली, 72,689 पदों पर जल्द होगी भर्ती, देखें पूरी डिटेल्स

CAPF Vacancy 2025: बहुत जल्द CAPF (केन्दीय सशस्त्र पुलिस बलों) असम राइफल्स के लिए बम्पर पदों पर भर्ती कराने वाली है। जानकारी के लिए बता दें गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने राजयसभा में कहा कि भर्ती के लिए 1 जनवरी 2025 में करीबन 1.09 लाख खाली थे। और 72689 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इन पदों के लिए जल्द से जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी और योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। मंत्री का कहना है कि यह अधिकतर इसलिए खाली है क्योंकि कई पदों ने इस्तीफे अथवा रिटायरमेंट हुए हैं। जो उम्मीदवार भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं वे इस भर्ती में आवेदन कर सकते हैं।

यह भी देखें- RPSC भर्ती 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार, 12,121 पदों पर निकलीं भर्तियां!

सरकार कर रही है भर्ती प्रक्रिया में तेजी से काम!

गृह मंत्रालय का मकसद है कि जल्द से जल्द उम्मीदवारों का चयन करके खली पदों को भरा जाए। इसके लिए वे अपनी तैयारी और काम पर जुटी हुई है सरकार कई फैसले ले रही है।

  • सरकार बहुत जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने वाली है। UPSC और SSC जैसे सरकारी भर्ती को जल्द ही शुरू किया जाएगा ताकि सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लोगों की नौकरी मिल सके।
  • हाल ही में SSC के साथ एक बहुत ही महत्वपूर्ण एग्रीमेंट किया गया है ताकि कॉन्स्टेबल के पदों के लिए भर्ती आरम्भ हो सके।
  • इसके साथ ही डिपार्टमेंटल प्रमोशन कमेटी की बैठक भी की जा रही है ताकि कर्मचारियों को जल्द से जल्द और समय रहते प्रमोशन मिल सके।
  • मेडिकल जांच की प्रक्रिया को तेज किया जाएगा।
  • परीक्षा में कट-ऑफ अंक भी कम किए गए हैं इससे उम्मीदवार का चयन आसानी से हो सकेगा।
  • उम्मीदवारों को समय रहते भर्ती में शामिल करना है।

CAPF असिस्टेंट कमांडेंट का वेतन क्या है?

CAPF असिस्टेंट कमांडें के वेतन के बारे में बताएं तो इन्हे परीक्षण के समय करीबन 56,100 रूपए हर महीने मिलते हैं। इसके बाद आपका क्या पद है और आपको कितने वर्ष का एक्सपीरियंस है उसके आधार पर आपकी सैलरी 1,77,500 रूपए से लेकर 2,25,000 रूपए तक मिल सकती है। इसके अतिरिक्त आपको अन्य सरकारी सुविधाएं, मूल वेतन, महंगाई भत्ता, मकान किराया और परिवहन भत्ता आदि लाभ भी मिलते हैं।

CAPF Vacancy 2025
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment