
क्या आप बैंक में अपना करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए यह खबर काम की है। देश में 5,208 खाली पदों के लिए बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन द्वारा भर्ती शुरू की जा रही है। बता दें 1 जुलाई से भर्ती के लिए पंजीकरण होने शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार ibps.in की ऑफिसियल वेबसाइट पर विजिट करके प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
बैंक में सरकारी नौकरी का मिल रहा मौका
देश में सरकारी बैंक अपने कारोबार को मजबूत और बढ़ाने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर रहें हैं। भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस शुरू हो गया है और इसके लिए तारीख भी जारी हो गई हैं। उम्मीदवार 21 जुलाई 2025 तक भर्ती में आवेदन कर सकते हैं इसके साथ आवेदन फीस की अंतिम तारीख भी इसी दिन है। जानकारी के लिए बता दें 11 बैंकों द्वारा भर्ती निकाली जा रही है। इच्छुक उम्मीदवार IBPS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण कर सकते हैं ,
इन बैंकों ने निकाले हैं पद
11 सरकारी बैंकों के तहत भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली है जिसमें योग्य उम्मीदवार को चुनकर नौकरी मिलेगी।
बैंक का नाम | पदों की संख्या |
बैंक ऑफ बड़ौदा | 1,000 पद |
बैंक ऑफ इंडिया | 700 पद |
कैनरा बैंक | 1,000 पद |
पंजाब एंड सिंध बैंक | 358 पद |
बैंक ऑफ महाराष्ट्र | 1,000 पद |
इंडियन ओवरसीज बैंक | 450 पद |
पंजाब नेशनल बैंक | 200 पद |
सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया | 500 पद |
भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवार
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की ग्रेजुएशन कम्प्लीट होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त कॉलेज से ही ग्रेजुएट होना चाहिए। इसके अतिरिक्त उम्र भी निर्धारित की गई है जो कि 1 जुलाई 2025 तक 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के आधार पर कुछ आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए छूट का प्रावधान किया गया है। यानी की इन्हें आयु में छूट मिलती है।
भर्ती शुल्क कितना देना होगा?
भर्ती के लिए आवेदन शुल्क अलग अलग श्रेणी के हिसाब से उम्मीदवार को देना होगा। SC/ST/PwBD श्रेणी के उम्मीदवारों को 175 रूपए का शुल्क देना होगा। वही सामान्य कास्ट के उम्मीदवारों को 850 रूपए आवेदन शुल्क देना है।
आवश्यक तारीखें ध्यान रखें
विवरण | तारीख |
आवेदन करने एवं फीस भरने की अंतिम तिथि | 21 जुलाई, 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड | अगस्त 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा | अगस्त 2025 |
प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट | सितंबर 2025 |
मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड | सितंबर/अक्टूबर 2025 |
मुख्य परीक्षा | अक्टूबर 2025 |
मुख्य परीक्षा का परिणाम | नवंबर 2025 |
इंटरव्यू राउंड | दिसंबर 2025 |