
BSF Bharti 2025: सरकारी नौकरी की तलाश में भटक रहें युवाओं के लिए अच्छी खबर है। बीएसएफ यानी की बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स ने ट्रेड्समैन भर्ती के लिए बंपर पद जारी किए हैं। इन पदों के तहत 3588 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। भर्ती के तहत स्वीपर, मोची, नाई जैसे कई खाली पदों को भरा जाएगा। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया कल यानी की 26 जुलाई 2025 से शुरू होने वाली है। उम्मीदवार 25 अगस्त 2025 से पहले वेबसाइट पर जाकर कभी भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द ही आपको वेबसाइट पर देखने को मिलेगा। भर्ती में पुरुष और महिला दोनों ही आवेदन कर सकते हैं।
यह भी देखें- Bihar Police कांस्टेबल भर्ती, 4361 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से भर पाएंगे फॉर्म, देखें
BSF ट्रेड्समैन भर्ती से जुड़ी जानकारी
पद का नाम | पुरुष पद | महिला पद | शैक्षणिक योग्यता |
मोची | 65 | 2 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। |
नाई | 18 | 1 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। |
बढ़ई | 38 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
प्लंबर | 10 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
चित्रकार | 5 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
इलेक्ट्रिशियन | 4 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
पंप ऑपरेटर | 1 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
अपहोल्सटरर | 1 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
वॉटर कैरियर | 699 | 38 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। |
वॉशरमैन | 320 | 17 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। |
स्वीपर | 115 | 6 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। |
टेलर | 652 | 35 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। |
माली | 13 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
कुक | 82 | 10वीं पास और सम्बंधित ट्रेड से आईटीआई किया हो। | |
टोटल पद | 3406 | 182 |
आयु सीमा क्या है?
भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अन्य श्रेणी के नागरिकों के लिए किसी भी छूट का प्रावधान नहीं है।
भर्ती की चयन प्रक्रिया क्या है?
भर्ती की चयन प्रक्रिया के माध्यम से योग्य उम्मीदवार को चुना जाएगा। इसमें पहले उम्मीदवार का शारीरिक परीक्षा किया जाएगा। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। अगर आप इस परीक्षा में पास हो जाते हैं फिर आपके डाक्यूमेंट्स का वेरिफिकेशन किया जाएगा। लास्ट में उम्मीदवार का मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।
महत्वपूर्ण तिथियों का रखें ध्यान
जो उम्मीदवार भर्ती में शामिल होना चाहते हैं वे 26 जुलाई 2025 से आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 25 अगस्त 2025 है।
आवेदन कैसे करें?
उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करने के लिए सीमा सुरक्षा बल की आधिकारिक वेबसाइट https://rectt.bsf.gov.in/ पर जा सकते हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
- भर्ती के बारे में पूरी जानकारी और लेटेस्ट अपडेट के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकता है। जल्द ही इससे सम्बंधित नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।
- नोटिफिकेशन में आप आरक्षण, शारीरिक मानदंड और पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी देख सकते हैं।
- भर्ती क्लास-4 (ग्रुप-C) लेवल की होगी।
- भर्ती में देश का कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है।