
क्या आप 8वीं और 12वीं पास हैं तो आपके लिए एक शानदार अवसर है जिसके तहत आपकी सरकारी नौकरी लग सकती है। जानकारी के लिए बता मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड ने बेरोजगार युवाओं के लिए बम्पर पदों पर भर्ती आवेदन शुरू किए हैं। ऑनलाइन आवेदन 23 जुलाई 2025 से स्टार्ट हो गई है और आप 21 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के तहत 346 खाली पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। यह भर्ती केवल एक ही क्षेत्र के लिए नहीं बल्कि मेडिकल, तकनीकी और सुरक्षा जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए कराई जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करने के लिए MPPGCL की वेबसाइट http://mppgcl.mp.gov.in/को विजिट कर सकते हैं।
यह भी देखें- Agniveer Bharti 2025: सेना में भर्ती से पहले देना होगा एक और टेस्ट, मेंटल फिटनेस अब अनिवार्य
भर्ती के लिए अलग अलग पद
इस भर्ती कार्यक्रम के तहत कई प्रकार के अलग अलग पद शामिल किए गए हैं जिनके लिए आप आवेदन कर सकते हैं।
असिटेंट इंजीनियर | स्टोर कीपर |
जूनियर इंजीनियर | स्टेनोग्राफर |
मेडिकल इंजीनियर | फायरमैन |
सिक्योरिटी ऑफिसर | सिक्योरिटी गार्ड |
प्लांट असिस्टेंट | वार्ड बॉय/ आया |
ऑफिस असिस्टेंट |
ऊपर टेबल में हमने 11 पद बताए हैं जिनके लिए शेक्षणिक योग्यता एक जैसी नहीं है। कुछ पद के लिए योग्यता 8वीं, 12वीं और आईटीआई पास बताया गया है। जबकि कुछ पद के लिए बीएड/बीटेक जैसी शेक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क क्या है?
भर्ती में आवेदन करने के लिए आपको आवेदन शुल्क देना है। शुल्क श्रेणी के आधार पर लिया जाएगा। जितने भी उम्मीदवार सामान्य श्रेणी से आते हैं उन्हें 1200 रूपए फीस भरनी होगी और आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को 600 रूपए का शुल्क देना होगा। भर्ती प्रक्रिया में आवेदन ऑनलाइन है तो आपको शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा।
उम्मीदवार की आयु सीमा क्या है?
भर्ती में उम्मीदवार की आयु सीमा पदों के लिए अलग अलग निर्धारित है। कई पदों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तो कुछ के लिए 21 साल है। इसमें अधिकतम आयु सीमा 40 साल है। अगर आप सुरक्षा पदों के लिए आवेदन कर हैं तो इसके लिए अधिकतम आयु 33 वर्ष होनी चाहिए। सरकारी नियम के आधार पर कुछ वर्ग में उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलती है।
आवेदन करने के पहले जाने ये बात!
अगर आप भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं तो इससे पहले वेबसाइट में जाकर भर्ती का ऑफिसियल नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ लें। आप इसमें भर्ती से जुडी प्रत्येक जानकारी जान सकते हैं। आप नोटिफिकेशन में योग्यता, चयन प्रक्रिया समेत सम्पूर्ण जानकारी जान सकते हैं।