Govt Jobs

10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में निकली भर्ती! 9895 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, तुरंत भरें फॉर्म

महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में बंपर पद जारी हुए हैं। इन पदों में नौकरी पाकर महिला अपने क्षेत्र में आसानी से काम कर सकती है। इच्छुक महिला समय से पहले भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर लें।

Updated On:
10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में निकली भर्ती! 9895 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, तुरंत भरें फॉर्म

गुजरात राज्य की 10वीं और 12वीं पास महिलाऐं, जो रोजगार की तलाश कर रही हैं उनके लिए आंगनवाड़ी में बम्पर पदों हेतु भर्ती जारी की गई है। जानकारी के लिए बता दें 9,895 पदों के लिए बिना परीक्षा के योग्य उम्मीदवार महिला का चयन किया जाएगा। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग, गुजरात ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

यह भी देखें- RRB Paramedical Staff Recruitment 2025: रेलवे में 434 पदों पर भर्ती, यहां देखें पूरी डिटेल!

भर्ती से जुड़ी जानकारी

आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू हो गई है। इच्छुक एवं योग्य महिला गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट https://e-hrms.gujarat.gov.in/ पर जाकर 30 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

भर्ती के तहत तीन पद जारी किए गए हैं जिनके लिए शैक्षणिक योग्यता अलग अलग है।

  • आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं पास होना चाहिए।
  • मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के लिए 12वीं पास होना जरुरी है।
  • आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 10वीं पास अनिवार्य है।

भर्ती आवेदन के लिए आयु सीमा

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद हेतु आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त आंगनवाड़ी सहायिका के लिए 18 से 43 वर्ष की महिला आवेदन कर सकती हैं।

प्रति माह कितना वेतन मिलेगा

पद के आधार पर महिला उम्मीदवार को हर महीने वेतन दिया जाएगा।

पद वेतन
आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हर महीने 10,000 रूपए
मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हर महीने 10,000 रूपए
आंगनवाड़ी सहायिका हर महीने 5,000 रूपए

यह भी देखें- SBI Clerk 2025 भर्ती: 5180 पदों पर आवेदन शुरू, जानें किस राज्य में कितने पदों पर भर्ती होगी

आवेदक का सिलेक्शन कैसे होगा?

भर्ती में उम्मीदवार का चयन करने के लिए कोई लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। यानी की लिखित परीक्षा नहीं होगी। बता दें योग्यता एवं मेरिट लिस्ट के तहत आवेदक का चयन होगा। जिन उम्मीदवार का नाम मेरिट लिस्ट में आएगा उनका दस्तावेज सत्यापन होता है। इसके बाद मेडिकल टेस्ट किया जाएगा।

anganwadi 2025 anganwadi 2025 vacancy anganwadi vacancy
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment