Govt Jobs

ANM के 3,181 पदों पर भर्ती शुरू, 11 अगस्त से आवेदन करें, OMR या CBT मोड में होगा एक्साम

झारखंड कर्मचारी आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के लिए बंपर पदों पर भर्ती जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती की वेबसाइट पर जाकर 10 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published On:
ANM के 3,181 पदों पर भर्ती शुरू, 11 अगस्त से आवेदन करें, OMR या CBT मोड में होगा एक्साम

क्या आप मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। हाल ही में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर और मजबूर बनाने के लिए झारखंड कर्मचारी आयोग ने स्वास्थ्य कार्यकर्ता (ANM) के लिए भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। ANM के लिए 3,181 पद अलग अलग जिलों के लिए जारी किए गए हैं। जानकारी के लिए बता दें भर्ती में 161 बैकलॉग और 3,020 पद नियमित के लिए निकाले गए हैं।

यह भी देखें- SSC MTS 2025: 8326 पदों पर भर्ती शुरू! 10वीं पास के लिए सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

भर्ती की आवेदन तिथियां!

जो भी इच्छुक उम्मीदवार भर्ती में जाना चाहते हैं वे 11 अगस्त 2025 से भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर 2025 तय की गई है।

प्रत्येक जिलों के लिए कितने होंगे पद?

राज्य के सभी जिलों के लिए भर्ती के तहत पद तय किए गए हैं। आइए नीचे जानते हैं।

  • रांची – 245
  • दुमका – 214
  • गुमला – 203
  • पश्चिमी सिंहभूमि – 200
  • पलामू – 180
  • पूर्वी सिहंभूमि – 172
  • सिमडेगा – 150
  • हजारीबाग – 127
  • पाकुड़ – 126
  • गोड्डा – 122
  • जामताड़ा – 117
  • देवघर – 92
  • साहिबंगज – 98
  • खूंटी – 96
  • सरायकेला – 95
  • चतरा – 84
  • गिरिडीह – 72
  • रामगढ़ – 63
  • लातेहार – 60
  • लोहरदगा – 55
  • कोडरमा – 54
  • बोकारो – 130

भर्ती के लिए परीक्षा

भर्ती में आवेदन करने के बाद उम्मीदवारों का सबसे पहले OMR अथवा CBT मोड से टेस्ट लिया जाएगा। इस परीक्षा में सभी प्रश्न बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे। यह परीक्षा एक ही चरण में सम्पन की जाएगी। अगर आप इस परीक्षा में पास हो जाते हैं तो इसके बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

  • जनरल- 40%
  • SC/ST (महिला)- 32%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग- 34%
  • पिछड़ा वर्ग- 36.5%
  • आदिम जाति- 30%
ANM
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment