Govt Jobs

Bihar Librarian Vacancy 2025: बिहार में 6500 लाइब्रेरियन की भर्ती जल्द! 14 साल बाद आई वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

14 सालों के लम्बे अंतराल के बाद बिहार सरकार ने लाइब्रेरियन पदों के लिए बम्पर पद जारी किए हैं। जो इच्छुक उम्मीदवार भर्ती परीक्षा देना चाहते हैं उन्हें ऑनलाइन पंजीकरण करना होगा।

Published On:
Bihar Librarian Vacancy 2025: बिहार में 6500 लाइब्रेरियन की भर्ती जल्द! 14 साल बाद आई वैकेंसी, जानें आवेदन प्रक्रिया और योग्यता

Bihar Librarian Vacancy 2025: बिहार सरकार समय समय पर राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करती रहती है। इस बार सरकार 6500 बंपर पदों पर भर्ती कराने वाली है। बता दें यह लाइब्रेरियन के पद है जिस पर बहुत जल्द बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। जो युवा काफी लम्बे समय से पहले सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं उनके लिए एक शानदार अवसर है। आइए भर्ती की पूरी जानकारी आगे लेख में जानते हैं।

यह भी देखें- Bihar Police कांस्टेबल भर्ती, 4361 पदों पर होगी भर्ती, इस दिन से भर पाएंगे फॉर्म, देखें

14 सालों में आई भर्ती

आज जानकार हैरान हो जाएंगे कि यह भर्ती वर्ष 2011-12 में निकाली गई थी। यानी की 14 सालों में इस भर्ती को जारी किया गया है। इस वैकेंसी का लम्बे समय से इन्तजार करने वाले युवाओं को अब सरकार नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। इसलिए अपनी तैयारी लगातर करते रहे।

आवेदन करने हेतु शैक्षणिक योग्यता

  • भर्ती में पदों में पंजीकरण करने के लिए उम्मीदवार के पास लाइब्रेरी साइंस में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी आवश्यक है।
  • जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार के ग्रेजुएशन में करीबन 45% अंक होने जरुरी है।
  • इसके अतिरिक्त आरक्षित श्रेणी, विकलांग और महिलाओं द्वारा ग्रेजुएशन में 40% अंक लाने जरुरी है। उन्हें 5% की छूट मिलती है।

आयु सीमा एवं महिला आरक्षण

  • भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 21 साल होनी चाहिए।
  • भर्ती में नए नियम के तहत आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी।
  • 35% पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए जाएंगे।

चयन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती में योग्य उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा देनी है उसके बाद ही उनका चयन हो पाएगा। भर्ती में डोमिसाइल नीति को लागू कर दिया गया है यानी की बिहार के स्थायी निवासियों को ही प्राथमिकता दी जाएगी।

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन है आप नीचे दिए स्टेप्स का पालन कर सकते हैं।

  • उम्मीदवार को सर्वप्रथम आपको भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
  • होम पेज पर आपको Apply Online का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपको वन टाइम रजिस्ट्रशन करना है।
  • अब लॉगिन करके आवेदन फॉर्म में पूरी जानकारी दर्ज करें।
  • मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • फिर आपको आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करना है।
  • लास्ट में सबमिट के बटन पर क्लिक कर लें।
Bihar Bihar Librarian Vacancy 2025 Librarian Vacancy 2025
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment