
बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है, बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने आज 2 सितंबर से हेड ऑफ डिपार्टमेंट (HOD) के कुल 218 पदों और बिहार खेल सेवा संवर्ग के तहत जिला खेल पदाधिकारी समेत अन्य पदों पर 33 पदों के लिए भर्तियां निकली हैं। दोनों भर्ती के लिए ऑनलाइन वेदन लिंक खोल दिए गए हैं, आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार BPSC की ऑफिशयल वेबसाइट bpsconline.bihar.gov.in पर वालीं आवेदन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
बीपीएससी विभागाध्यक्ष पद के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर, 2025 तय की गई है, जबकि खेल पदाधिकारी/ सहायक निदेशक, खेल/ सहायक निदेशक युवा/ व्याख्याता एसएच पद के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 सितंबर, 2025 निर्धारित है।
BPSC विभागाध्यक्ष भर्ती पदों का विवरण
- भौतिक अभियंत्रण: 33 पद
- कंप्यूटर साइंस एवं इजीनियरिंग: 43 पद
- विद्युत अभियंत्रण: 42 पद
- असैनिक अभियंत्रण: 45 पद
- इलेक्ट्रॉनिक्स अभियंत्रण: 39 पद
- खन्न अभियंत्रण: 03 पद
- फार्मेसी एवं पैथोलॉजी: 02 पद
- ऑटोमोबाइल अभियंत्रण: 02 पद
- प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी: 01 पद
- सिरेमिक इंजीनियरिंग: 01 पद
- फैशन एन्ड अपैरल टेक्नोलॉजी: 01 पद
- वास्तुकला अभियंत्रण: 01 पद
- रासायनिक अभियंत्रण: 01 पद
- धातुकर्म (मेटलर्जी): 01 पद
- फ़ूड प्रोसेसिंग टेक्नोलॉजी: 01 पद
- लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस: 01 पद
- कृषि इंजीनियरिंग: 01 पद
योग्यता शर्तें
शैक्षणिक योग्यता: भर्ती से संबंधित शाखा में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन स्तर पर प्रथम श्रेणी के साथ पीएचडी या संबंधित शाखा में ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इंजीनियरिंग/ प्रोधोगिकी विषयों के लिए दूरस्थ शिक्षा/मुक्त विश्वविद्यालय से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य नहीं है। मानविकी और विज्ञान विषयों के लिए यूजीसी और एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थानों में दूरस्थ शिक्षा/ मुक्त युनिवर्सिटी से प्राप्त डिग्री या डिप्लोमा मान्य होगा।
आयु सीमा: इन पदों पर भर्ती के लिए आवेदक की आयु 33 वर्ष होनी चाहिए, इसमें रिटायरमेंट के बाद आयु 65 वर्ष रहेगी।
चयन प्रक्रिया: भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन डेग्रे के प्राप्तांक, एकेडमिक बैकग्राउंड व इंटरव्यू से मेरिट बनेगी।
खेल पदाधिकारी भर्ती (33 पद)
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, इसके अलावा खेल पदाधिकारी भर्ती के लिए अन्य सम्पूर्ण जानकारी आप नोटिफिकेशन के माध्यम से चेक कर सकते हैं।
आयु सीमा: भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु अनारक्षित (पुरुष) 37 वर्ष, पिछड़ा वर्ग/ अत्यंत पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) एवं अनारक्षित (महिला) 40 वर्ष तथा अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) 42 वर्ष निर्धारित है।
चयन प्रक्रिया: इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार का चयन तीन चरणों में किया जाएगा, इसमें प्रथम चरण में हिंदी भाषा (अनिवार्य विषयांतर) एवं दो पेपर का वस्तुनिष्ठ (बहुविकल्प) प्रश्नों की परीक्षा, द्वितीय चरण में खेल उपलब्धियां (आधिकारिक मान्त्यता प्राप्त खेल प्रतियोगिता के प्रमाण पत्रों की जाँच) एवं स्नातक प्रमाण पत्र (विज्ञान की कोटि-3 के अनुसार), खेल पाठ्यक्रमों पर अंक एवं तृतीया चरण में इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
BPSC भर्ती 2025 के तहत इन दोनों भर्तियों के लिए उम्मीदवारों को 100 रूपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा।