
भारतीय सेना में शामिल होने वाले युवाओं के लिए सरकार हर साल भर्ती के तहत हजारों सरकारी पद जारी करती है। इस बार कॉन्स्टेबल के लिए 241 पदों के लिए भर्ती आयोजन शुरू हुआ है. जानकारी के लिए बता दें बॉर्डर सिक्योरिटी फ़ोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटे के तहत इन पदों के लिए भर्ती को जारी किया है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं वे BSF की वेबसाइट पर जाकर 20 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसलिए समय रहते अपनी तैयारी पर जुट जाइए और अपने दोस्तों की भी इस भर्ती के बारे में बताइए। तो चलिए भर्ती की पूर्ण जानकारी आगे लेख में जानते हैं।
यह भी पढ़ें- सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! CSIR में इन पदों पर शुरू हुई भर्ती, युवा तुरंत करें आवेदन
भर्ती में आवेदन करने के लिए पात्रता
भर्ती में इन पदों के लिए आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता निर्धारित की गई है जिसके आधार पर ही आप आवेदन कर सकते हैं।
- आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना अनिवार्य है।
- 18 से 23 वर्ष के उम्मीदवार इस भर्ती में कांस्टेबल पद के लिए पंजीकरण कर सकते हैं।
- भर्ती के ऑफिसियल नोटिफिकेशन में जानकारी दी गई है कि उम्मीदवार के पास खेल कोटा प्रमाण पत्र होना जरुरी है।
- भर्ती की पूरी जानकारी आपको ऑफिसियल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।
कॉन्स्टेबल पद के लिए सैलरी
जितने भो योग्य उम्मीदवारों का चयन भर्ती में होता है तो उन्हें कांस्टेबल पद की सरकारी नौकरी मिलती है। जिसके तहत उन्हें हर महीने 21,700 से लेकर 69,100 रूपए सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त अन्य कई लाभ भी मिलते हैं।
भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया क्या है?
भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया बहुत सरल है। नीचे दी हुई ऑनलाइन प्रक्रिया का पालन करें।
- उम्मीदवार को सर्वप्रथम BSF की ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है।
- होम पेज पर आपको भर्ती से जुड़ा लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक कर लें।
- यदि आप वेबसाइट पर पहली बार आ रहें हैं और नए यूजर हैं तो आपको पहले रजिस्ट्रेशन करना है।
- इसके बाद लॉगिन प्रक्रिया पूरी करें।
- अब आपके सामने एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आ जाएगा इसे ध्यान से पढ़ें।
- फॉर्म में आपसे जो भी जानकारी मांगी गई है उसे सही सही दर्ज करें।
- फिर आपको आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड कर लेने हैं।
- अंत में सबमिट के बटन पर क्लिक कर लें।
- आप फॉर्म को प्रिंट आउट भी कर सकते हैं।
- इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता है।