
CISF Bharti 2025: भारतीय सेना में शामिल होकर देश की सेवा का सपना देखने वाले युवाओं के लिए शानदार खबर है। हाल ही में गृह मंत्रालय ने केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को 70 हजार जवानों की भर्ती कराने के लिए अनुमति दे दी है। यह ऐलान CISF ने किया है कि यह फैसला सरकार देश की औद्योगिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए लिया गया है। जानकारी के लिए बता दें इतने पदों की भर्ती एक साथ नहीं की जाएगी यानी की हर साल युवाओं के लिए पद निकाले जाएंगे। भर्ती को पूरे पांच सालों में पूरा किया जाएगा।
यह भी देखें- BSF Bharti 2025: BSF में 10वीं पास के लिए निकली भर्ती, इन पदों पर होगी भर्ती, तुरंत भरें फॉर्म
CISF भर्ती की पूरी जानकारी!
सीआईएसएफ का लक्ष्य है कि वह हर साल युवाओं के लिए 14 हजार भर्ती जारी करें। इस तरह से आने वाले पांच सालों में 70 हजार पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वर्तमान समय की बात करें तो अभी सीआईएसएफ में टोटल 1.62 लाख जवान हैं। इस संख्या को बढाकर 2.20 करने के उद्देश्य पर काम किया जा रहा है।
बता दें वर्ष 2024 में CISF ने 14,230 भर्ती निकाली थी। इस साल 2025 में 24,098 पदों पर चयन की प्रक्रिया अभी चल रही है। वर्ष 2029 तक हर साल 14,000 जवानों की भर्ती प्रक्रिया जारी रहेगी।
CISF के काम और सुरक्षा
CISF देश की अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है यह सुरक्षा प्रदान करने का काम करता है। जानते हैं यह किन स्थानों की सुरक्षा के लिए तैनात होते हैं।
प्रमुख सरकारी भवन | संसद भवन, अयोध्या एयरपोर्ट |
औद्योगिक इकाइयां | एयरपोर्ट, बंदरगाह, ताप और जल विद्युत् संयंत्र |
खनन परियोजाएं | एनटीपीसी, कॉल माइनिंग प्रोजेक्ट (हजारीबाग) |
अन्य संस्थान | आईआईएम-आर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वाइरोलॉजी (पुणे), बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट |
यह भी देखें- RPSC भर्ती 2025: राजस्थान में सरकारी नौकरी की बहार, 12,121 पदों पर निकलीं भर्तियां!
युवाओं को मिलेगा रोजगार
CISF द्वारा शुरू की गई इस बड़ी भर्ती से हजारों युवाओं को रोजगार के साथ सरकारी नौकरी मिल रही है। देश की सेना में शामिल होकर युवाओं का डिसिप्लिन और बेहतर करियर बनेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय की भर्ती मंजूरी से देश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा और उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।