
दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयार कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के तहत दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों और संगठनों में कुल 692 खाली पदों पर रिक्तियां भरी जाएगी। DSSSB भर्ती 2025 के लिए आवेदन के इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार कल यानी 18 अगस्त, 2025 दोपहर 12 बजे से 16 सितंबर, 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
यह भी देखें: Central Railway Apprentice भर्ती 2025: 2418 पदों पर बंपर वैकेंसी, अभी करें आवेदन!
DSSSB भर्ती 2025 पदों का विवरण
भर्ती के लिए पदों का विवरण निम्नलिखित है।
- सहायक अभियंता (सिविल)
- सहायक लोक अभियोजक
- सहायक सुरक्षा अधिकारी
- सहायक ग्रेड-II
- सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिक्ल)
- सामान्य शाखा क्लर्क
- फार्मासिस्ट (एलोपैथी)
- प्रयोगशाला सहायक
- सम्पादक
- सहायक अभियंता (सिविल)
- आर्किविस्ट
- वेलफेयर ऑफिसर
- प्रशासनिक अधिकारी
- सहायक लाइब्रेरियन
- प्रबंधक (जनरल)
- सहायक अभियंता (इलेक्ट्रिकल)
- जूनियर अभियंता (सिविल)
- निर्वाचन अधिकारी
- वरिष्ठ निजी सहायक
- लेखाकार
- सहायक स्टोर कीपर
- युवतो (लेडी) कांस्टेबल
- तकनीकी सहायक (इलेक्ट्रिक्ल)
- फार्मासिस्ट (यूनानी)
भर्ती की योग्यता शर्तें
शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है, पदानुसार उम्मीदवारों से 10वीं , 12वीं, डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर की डिग्री मांगी गई है।
आयु सीमा: इन पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष से अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित है, इनमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
यह भी देखें: NABARD भर्ती 2025: टेक्निकल सुपरवाइजर की बंपर वैकेंसी, 1.15 लाख सैलरी! अभी करें अप्लाई
सैलरी और भत्ते
DSSSB भर्ती 2025 के तहत पद अनुसार वेतन अलग-अलग निर्धारित किया गया है, इन पदों पर भर्ती के लिए वेतन सीमा 19,900 रूपये से 1,51,100 रूपये तक है। इसके अलावा उम्मीदवार के लिए अन्य भत्ते जैसे महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, यात्रा भत्ता, चिकित्सा भत्ता और केंद्र/ राज्य सरकार के निया अनुसार अन्य भत्ते भी शामिल हैं।
DSSSB भर्ती 2025 आवेदन प्रक्रिया
आवेदन से पहले उम्मीदवार सबसे पहले यह सुनिश्चित करें की वह DSSSB पोर्टल पर पंजीकृत हैं। इस पोर्टल पर पंजीकरण केवल एक बार करना होता है। पंजीकरण के बाद मिलने वाली यूजर आईडी और पासवर्ड का उपयोग सभी परीक्षाओं के लिए लॉगिन में किया जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक बार पंजीकरण करता है या किसी परीक्षा में एक बार से अधिक उपस्थित होता है तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
यह भी देखें: बिहार में ANM की बड़ी भर्ती! 5006 पदों पर सीधी बहाली, आज से आवेदन शुरू!