Govt Jobs

Sarkari Naukri: अगस्त के पहले हफ्ते में 18,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती! जल्द करें आवेदन, जानें सभी डिटेल्स

सरकारी नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 18,000 से अधिक सरकारी पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू हो गई है। आइए इन भर्ती के बारे में पूर्ण जानकारी जानते हैं।

Published On:
Sarkari Naukri: अगस्त के पहले हफ्ते में 18,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती! जल्द करें आवेदन, जानें सभी डिटेल्स

Sarkari Naukri: देश में हर साल हजारों पदों के लिए सरकारी भर्ती कराई जाती है जिसमें लाखों युवा शामिल होते हैं। जानकारी के बता दें इस बार कई बड़े सरकारी संस्थानों पर बंपर पदों में भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू हो गई है जिनकी जल्द ही आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने वाली है। 18,000 से ज्यादा पद भर्ती के जारी किए गए हैं। तो चलिए ये पद क्या हैं इनकी आवेदन लास्ट डेट और अन्य जानकारी क्या है, लेख में जानते हैं।

यह भी देखें- 12वीं पास युवाओं के लिए बेहतरीन मौका, कंप्यूटर ऑपरेटर के पदों पर निकली भर्ती, आज ही भरें फॉर्म

इन भर्तियों के लिए निकले हैं बंपर पद

उम्मीदवारों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा, मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड, दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड एवं एमपी ट्रांसको जैसे सरकारी पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी की गई है। जो इच्छुक उम्मीदवार सरकारी नौकरी छाते हैं वे भर्ती में समय रहते आवेदन कर लें।

बैंक ऑफ बड़ौदा-

बैंक ऑफ बड़ौदा ने LBO (लॉकर बैंक ऑफिसर) के लिए 2500 पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट 3 अगस्त 2025 निर्धारित है। उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता स्नातक पास होनी चाहिए। भर्ती में 21 से 30 वर्ष के युवा आवेदन कर सकते हैं। आप bankofbaroda.in वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

MPTRANSCO भर्ती 2025-

यह भर्ती प्रक्रिया काफी समय पहले से शुरू हुई है। इसकी अंतिम तिथि 4 अगस्त 2025 है। आप Welcome to MP Power Transmission Co. Ltd वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में सहायक अभियंता, जूनियर इंजीनियर, लाइन अटेंडेंट, सस्टेशन अटेंडेंट के लिए 600 पद निकाले गए है।

MPESB शिक्षा भर्ती 2025-

प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए 13,089 पद जारी किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है जिसमें आवेदक 6 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 21 वर्ष के उम्मीदवार भर्ती की वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/ पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता PSTET 2020 अथवा 2024 में न्यनतम अंक पास निर्धारित की गई है।

DSSSB भर्ती 2025-

दिल्ली सरकार ने DSSSB भर्ती के लिए 2000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 7 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन https://dsssbonline.nic.in/ वेबसाइट पर जाकर कर सकते हैं।

sarkari naukri
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment