
HPSC Sarkari Naukri 2025: आज के समय में सरकारी नौकरी कौन नहीं पाना चाहता है। बढ़ती महंगाई और अनेक सुविधाओं का लाभ पाने के लिए सरकारी नौकरी को युवा बेस्ट बताते हैं। अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें हैं तो हम आपके लिए शानदार भर्ती की जानकारी लेकर आ गए हैं। हाल ही में कृषि विकास अधिकारी (ADO) पद के लिए हरियाणा लोक सेवा आयोग ने भर्ती निकाली है।
यह भी देखें- यूपी में निकली सरकारी भर्ती, असिस्टेंट इंजीनियर के पदों पर हो रही है भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
कृषि विकास अधिकारी (ADO)
हरियाणा में युवाओं के लिए कृषि विकास अधिकारी (ADO) के 785 पद जारी किए हैं। HPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर इच्छुक उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू होने वाली है।
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- भर्ती में केवल ये ही आवेदन कर सकते हैं जिनकी 10वीं कक्षा तक हिंदी अथवा संस्कृत या फिर 12वीं, एमए में हिंदी विषय रहा। है
- उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में बीएससी की डिग्री प्राप्त की गई हो।
- भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की आयु 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कितने मिलेगा वेतन?
योजना में जिन उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने 35,400 से लेकर 1,12,400 तक वेतन मिलेगा।
भर्ती की आवेदन प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले आपको HPSC की ऑफिसियल वेबसाइट https://hpsc.gov.in/en-us/ पर क्लिक करना है।
- होम पेज पर आपको कृषि विकास अधिकारी भर्ती 2025 का लिंक दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपको ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
- फॉर्म में पूछी गई जानकारी दर्ज करके इम्पोर्टेन्ट डाक्यूमेंट्स को स्कैन करके अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें।
चयन प्रक्रिया क्या है?
भर्ती में उम्मीदवार का चयन तीन चरणों के आधार पर किया जाएगा। पहले स्क्रीनिंग टेस्ट लिया जाएगा। जो इसमें पास होता है फिर उसका सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट लिया जाएगा। आखिर में आपका इंटरव्यू लिया जाएगा।
आवेदन शुल्क क्या है?
भर्ती के लिए आवेदन अलग अलग निर्धारित किया गया है। SC, BC-A, BC-B, EWS एवं हरियाणा की महिला उम्मीदवार को 250 रूपए का शुल्क देना है। UR और हरियाणा के बाहर के उम्मीदवारों को 1000 रूपए शुल्क देना है। हरियाणा के सभी बेंचमार्क दिव्यांग के लिए फीस चार्ज नहीं है।