Govt Jobs

Indian Navy SSC Officer Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में बने अफसर, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

भारतीय नौसेना ने हाल ही में शॉर्ट सर्विस ऑफिसर के लिए 260 पदों हेतु आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार 1 सितंबर 2025 तक भर्ती में ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published On:
Indian Navy SSC Officer Recruitment 2025: भारतीय नौसेना में बने अफसर, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया

इंडियन नेवी समय समय पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवार के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करती रहती है। इस बार शॉर्ट सर्विस ऑफिसर के लिए 260 पदों पर भर्ती होने जा रही है। भर्ती नोटिफिकेशन में बताया गया है कि भर्ती जून 2026 कोर्स (AT 26) के तहत विभिन्न ब्रांचों के लिए होने वाली है। अगर आप भारतीय नौसेना में शामिल होकर अपना करियर बनाना चाहते हैं तो इस समय आपके लिए बेहतर मौका निकला है इसलिए इसे गवाएं ना। भर्ती में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 अगस्त 2025 से शुरू हो गई है जिसकी अंतिम तिथि 1 सितंबर 2025 है।

यह भी देखें- Sarkari Naukri: अगस्त के पहले हफ्ते में 18,000 से ज्यादा पदों पर भर्ती! जल्द करें आवेदन, जानें सभी डिटेल्स

किन पदों के लिए निकली है वैकेंसी

भर्ती के लिए 260 पद निकाले गए हैं। अलग अलग पदों के लिए भर्ती निकाली गई है।

पद पदों की संख्या
एक्जीक्यूटिव ब्रांच 57 पद
पायलट 24 पद
नेवल एयर ऑपरेशन्स ऑफिसर (सुपरवाइजर)20 पद
एटीसी 20 पद
एनएआईसी 20 पद
लॉजिस्टिक्स 10 पद
लॉ 2 पद
एजुकेशन 15 पद
इंजीनियर 36 पद
इलेक्ट्रिकल 40 पद
नेवल कंस्ट्रक्चर 16 पद

चयन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती में उम्मीदवार का चयन उसकी योग्यता डिग्री में प्राप्त अंकों के तहत होने वाला है। नेवी की वेबसाइट पर नॉर्मलाइजेशन फॉर्मूले के तहत अंकों का निष्कर्ष निकाला जाएगा।

कितनी मिलेगी सैलरी?

भर्ती के तहत उम्मीदवार का चयन हो जाता है तो उसे सबसे पहले सब-लेफ्टिनेंट पद मिलता है। इस पद के लिए उसे हर महीने 1,10,000 की सैलरी मिलेगी। इसके अतिरिक्त अन्य सरकारी भत्ते की सुविधा भी मिलने वाली है।

यह भी देखें- NIACL AO भर्ती 2025: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर की निकली वैकेंसी, तुरंत करें आवेदन!

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया क्या है?

भर्ती में आवेदन करने की प्रक्रिया निम्नलिखित है नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।

  • आपको सर्वप्रथम इंडियन नेवी की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.joinindiannavy.gov.in/ पर क्लिक करना है।
  • होम पेज आपको News का सेक्शन दिखाई देगा।
  • यहाँ पर जाकर आपको Application Window for SSC Entry June 2026 Course के लिंक पर क्लिक कर देना है।
  • आपको रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया करके एप्लीकेशन फॉर्म को ध्यान दे पढ़ना है।
  • आवेदन फॉर्म में पूछी गई जानकारी सही सही दर्ज करने इसके बाद मांगे गए आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करें।
  • अंत में आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
  • इस प्रकार आपका आसानी से भर्ती में आवेदन हो जाता है।
Indian Navy Indian Navy SSC Officer Recruitment Officer Recruitment Recruitment 2025 SSC Officer Recruitment
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment