
देश के 12वीं पास से लेकर स्नातक पास युवाओं के लिए IOCL (इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) ने भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है। यह भर्ती तेलंगाना, कर्नाटक, पुडुचेरी, आंध्रप्रदेश, केरल एवं तमिलनाडु राज्य में होने वाली है जिसके तहत 475 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार iocl.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी देखें- JBT शिक्षक भर्ती 2025: 218 पदों पर निकली वैकेंसी, DElEd और CTET पास करें अप्लाई!
भर्ती पदों की जानकारी!
IOCL ने विभिन्न पदों के लिए भर्ती निकाली है। हम आपको नीचे टेबल में पद, पदों की संख्या एवं शैक्षणिक योग्यता के बारे में बता रहें हैं।
पद का नाम | पदों की संख्या | शैक्षणिक योग्यता |
ग्रेजुएट अप्रेंटिस | 300 पद | आवेदक के पास आर्ट्स, साइंस अथवा कॉमर्स की स्नातक डिग्री होनी चाहिए। |
टेक्नीशियन अप्रेंटिस | 95 पद | सम्बंधित ब्रांच से 3 साल का पॉलीटेक्निक डिप्लोमा होना जरुरी है। |
ट्रेड अप्रेंटिस | 80 पद | 12 वीं पास आवेदक के पास ITI अथवा NCVT सर्टिफिकेट होना आवश्यक है। |
आयु सीमा और चयन प्रक्रिया क्या है?
- आयु सीमा – भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम आयु 24 साल है। सरकारी नियम के तहत आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलने वाली है।
- चयन प्रक्रिया – भर्ती पद के लिए उम्मीदवार का सिलेक्शन उसकी शैक्षणिक योग्यता के तहत किया जाएगा। इसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन किया जाएगा।
कितना मिलेगा वेतन?
भर्ती पदों के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें हर महीने 30,000 से लेकर 60,000 रूपए की सैलरी मिलेगी।
यह भी देखें- SBI Clerk 2025 भर्ती: 5180 पदों पर आवेदन शुरू, जानें किस राज्य में कितने पदों पर भर्ती होगी
भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया क्या है?
- सबसे पहले आपको IOCL की ऑफिसियल वेबसाइट https://www.iocl.com/ पर क्लिक करना है।
- होम पेज पर आपको careers का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- फिर आपको रजिस्ट्रेशन करके अकाउंट क्रिएट करना है।
- जैसे ही आपकी लॉगिन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
- आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आपको दस्तावेज स्कैन करके अपलोड करने हैं।
- अंत में आपको फॉर्म को सबमिट करके प्रिंट आउट निकाल लेना है।