News

New Rules: इंडिया गेट पर अब पिकनिक नहीं मना सकेंगे, जानिए नए नियम

इंडिया गेट पर अब आप अपने परिवार अथवा दोस्तों के साथ पिकनिक नहीं मना पाएंगे। इसके अलावा यहां खाने पीने के सामान के साथ पालतू जानवरों को ले जाना भी प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Published On:
New Rules: इंडिया गेट पर अब पिकनिक नहीं मना सकेंगे, जानिए नए नियम

अगर आप दिल्ली के प्रसिद्ध इंडिया गेट में घूमने की योजना बना रहें हैं तो यह खबर आपके लिए बहुत जरुरी है। अगर आप इन बातों का ध्यान रखते हैं तभी जाकर आप इंडिया गेट के अंदर जा पाएंगे। हाल ही में सुरक्षा और टूरिस्ट नियमों में परिवर्तन हुए हैं। नियमों के तहत कई सामान पर पाबन्दी लगाई है और जानवरों को भी ले जाना मना है। आइए जानते हैं नए नियम क्या हैं और इन्हें जारी करने के पीछे क्या वजह है।

यह भी देखें- पेंशनधारकों के लिए खुशखबरी! बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के खातों में जल्द आएगा पैसा

नए नियम लागू होने से होगी परेशानी

नए नियम जारी होने के बाद अब लोग इंडिया गेट पर घूमने जाते हैं तो उनके परिवार को दो हिस्सों में किया जाएगा। यानी की लोगों को आधा आधा बांटा जाएगा। आधे लोग इंडिया गेट के अंदर घूमने जा पाएंगे तो आधे लोग बाहर ही रहकर अपने पालतू जानवर और सामान की देखभाल करेंगे। सरल भाषा में कहें तो पहला ग्रुप जब इंडिया गेट से बाहर आता है तभी दूर ग्रुप इसके अंदर प्रवेश ले सकता है। इस नियम से लोग काफी निराश नज़र आ रहें हैं।

जानवर और इस सामान पर लगेगी पाबन्दी

नए नियम जारी होने के बाद अब आप इंडिया गेट पर यदि घूमने जाएंगे तो आपको बैग, चादरें, खाने का सामान और पालतू जानवर ले जाने की अनुमति बिलकुल नहीं मिलेगी। यानी की अब आप अपने परिवार के साथ कोई भी पिकनिक नहीं मना पाएंगे।

लॉकर सुविधा न होने से परेशानी

इंडिया गेट पर लॉकर की सुविधा न होने से पर्यटक काफी नाराज दिख रहें हैं उनका कहना कि नए नियम जारी होने के बाद भी यहां पर लॉकर सुविधा शुरू नहीं की गई है। लॉकर ना होने की वजह से एक आदमी को बाहर ही रहना पड़ा जबकि परिवार अंदर घूम रहा था। कई पर्यटकों ने अपनी समस्या बताते हुए इसे प्रशासन की लापरवाही कहा है।

अधिकारियों ने क्या कहा?

नए नियम जारी करने की वजह के पीछे सुरक्षा अधिकारियों ने साफ सफाई को बताया है। उनका कहना है कि इंडिया गेट को साफ़ सुथरा और स्वच्छ बनाने के लिए यह नए नियम लाभकारी साबित होने वाले हैं। पहले लोग अधिक समय तक ग्राऊंड में चादर बिछाकर रहते थे और खाना खाते थे जिससे नई घास को नुकसान पहुंचता था।

india gate
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment