News

नागरिकता साबित करने की झंझट खत्म! ये चार डॉक्यूमेंट्स होंगे काफी, जानें कौन से हैं ये

क्या आप जानना चाहते हैं कि भारतीय नागरिकता कानून के तहत आप किन दस्तावेजों से अपनी नागरिकता साबित कर सकते हैं। अगर नहीं पता तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़ें।

Published On:
नागरिकता साबित करने की झंझट खत्म! ये चार डॉक्यूमेंट्स होंगे काफी, जानें कौन से हैं ये

बिहार सरकार आजकल वोटर लिस्ट करने का काम कर रही है क्योंकि राज्य में इस बार विधानसभा के चुनाव होने वाला हैं। इसलिए सरकार सर्वे पर लगी हुई है। वोटर लिस्ट में नाम ऐड करने के लिए सरकार लोगों से नागरिकता का प्रमाण मांग रही है ताकि उन्हें लिस्ट में जोड़ा जा सके। नागरिकता सबूत मांगे जाने पर कई लोग आधार कार्ड दिखा रहें हैं लेकिन बता दें यह केवल पहचान का दस्तावेज है ना कि नागरिकता का। इस वजह से लोग काफी कन्फ्यूज और चिंतित नजर आ रहें हैं। लेकिन इस लेख को पढ़ने के बाद आपके सारे सवालों के जवाब मिलने वाले हैं। अगर आपके पास ये चार दस्तावेज पहले से उपलबध हैं तो आपको भारतीय नागरिकता प्रमाणित करने के लिए किसी अन्य दस्तावेज की जरुरत नहीं है।

यह भी देखें- ITR फाइलिंग की डेडलाइन एक्सटेंड! अब कब तक करें ITR फाइल और जानें नए बदलाव

भारतीय नागरिकता साबित करने के लिए 4 महत्वपूर्ण दस्तावेज

आप भारतीय है इसका सबूत देने के लिए आप नीचे बताए हुए दस्तावेजों को दिखा सकते हैं।

1. भारतीय पासपोर्ट-

भारतीय पासपोर्ट एक महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के साथ भारतीय नागरिकता साबित करने का सबसे बड़ा सबूत है। भारतीय पासपोर्ट विदेश मंत्रालय द्वारा जारी किया जाता है जो कि आपको भारत का नागरिक बताता है।

2. नेशनलिटी सर्टिफिकेट-

नेशनलिटी सर्टिफिकेट राज्य सरकार अथवा जिला अधिकारी द्वारा जारी किया जाता है। इस सर्टिफिकेट में दर्ज रहता है कि आप एक भारतीय नागरिक हैं।

3. नेचुरलाइजेशन सर्टिफिकेट-

यह सर्टिफिकेट एक भारतीय नागरिकता का सबूत है। लेकिन यह केवल वह लोग दिखा सकते हैं जो विदेशी नागरिक रहने हो लेकिन बाद में उन्होंने भारतीय नागरिकता कानून 1955 के तहत भारतीय नागरिकता प्राप्त की हो।

4. जन्म प्रमाण पत्र-

बर्थ सर्टिफिकेट की सहायता से भी आप भारतीय नागरिकता साबित कर सकते हैं। यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो प्रमाणित करता है कि आपका जन्म भारत देश में हुआ है

अगर आपके पास यह चारों दस्तावेज है अथवा इनमे से कोई एक दस्तावेज है तो आपको भारतीय नागरिक माना जाएगा क्योंकि ये भारतीय नागरिकता प्रमाणित करने के सबूत हैं।

citizenship
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment