News

RSMSSB ने पशु परिचर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया, 5778 उम्मीदवारों का चयन

RSMSSB का बड़ा ऐलान! पशु परिचर भर्ती के फाइनल रिजल्ट में 5778 अभ्यर्थियों का चयन, तो जल्द चेक करें अपना रिजल्ट। जानें कैसे और कहां देखें रिजल्ट।

Published On:

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSMSSB) ने पशु परिचर भर्ती 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. इस भर्ती के तहत 6433 पदों पर नियुक्तियाँ की जानी थीं, जिनमें से 5778 पदों पर चयन हुआ है.

RSMSSB ने पशु परिचर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया, 5778 उम्मीदवारों का चयन
RSMSSB ने पशु परिचर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया, 5778 उम्मीदवारों का चयन

भर्ती के लिए कुल 6433 पदों की हुई थी घोषणा

राजस्थान पशु परिचर भर्ती के तहत कुल 6433 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए थे. इनमें से 5713 पद गैर अनुसूचित क्षेत्र के थे, जबकि 720 पद अनुसूचित क्षेत्र के थे. अब, बोर्ड ने इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए उपस्थित हुए थे, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था भर्ती परीक्षा में

पशु परिचर भर्ती परीक्षा दिसंबर 2023 में 1, 2, और 3 तारीख को आयोजित की गई थी. इस परीक्षा के लिए कुल 17 लाख 63 हजार 897 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था इनमें से 10 लाख 52 हजार 565 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए.

RSMSSB ने पशु परिचर भर्ती रिजल्ट चेक करने का तरीका

  1. सबसे पहले RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट (rssb.rajasthan.gov.in) पर जाएं।
  2. होमपेज पर “पशु परिचर भर्ती रिजल्ट” लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब, PDF फाइल डाउनलोड करें और उसमें अपना रोल नंबर ढूंढें।
  4. अब अपने टोटल नंबर चेक करें इसके बाद कट ऑफ चेक करें।

पशु परिचर पदों के लिए गैर-अनुसूचित क्षेत्र की कटऑफ

श्रेणीउपश्रेणीकटऑफजन्मतिथि
जनरलजनरल130.8425
 महिला123.8471
 विधवा73.391
 विभाग101.8206
 पूर्व75.5876
जनरल EWS जनरल123.4539
 महिला114.9427
 विधवा64.2501
 विभाग86.8092
 पूर्व45.0915
एससीजनरल115.831801-01-1995
 महिला107.2229
 विधवा60.269
 विभाग77.4589
 पूर्व45.9623
एसटीजनरल111.5795
 महिला106.7968
 विधवा60.15
 विभाग66.0338
 EX46.9577
OBCGEN127.491919-06-1994
 FEM119.735
 विधवा66.2406
 DIV.96.3641
 EX66.0232
MBCGEN124.1455
 FEM111.9457
 विधवा60.3492
 DIV.85.6479
 EX59.025
SAHGEN66.3121
 FEM61.0155
 विधवा
 DIV.
 EX
Author
Robin Rawat

Follow Us On

Leave a Comment