Govt Jobs

RPSC Grade 2 Teacher भर्ती 2025! राजस्थान में 6500+ पदों पर वैकेंसी, जल्दी करें आवेदन

राजस्थान में सरकारी टीचर बनने का सपना अब हो सकता है पूरा! RPSC ने Grade 2 Teacher के 6500 से ज्यादा पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। जानें कौन कर सकता है अप्लाई, क्या होनी चाहिए योग्यता, आवेदन की लास्ट डेट, सिलेबस, एग्जाम पैटर्न और सेलेक्शन प्रोसेस, हर जरूरी जानकारी यहां मिलेगी। मौका न गंवाएं!

Published On:
RPSC Grade 2 Teacher भर्ती 2025, 6500+ पदों पर वैकेंसी

राजस्थान में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर सामने आया है। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अध्यापक के 10 विषयों के कुल 6500 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 अगस्त, 2025 से शुरू हो जाएगी वहीं रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 19 सितंबर, 2025 निर्धारित है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार आवेदन शुरू होने के बाद RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे।

यह भी देखें: RPSC शिक्षक भर्ती 2025: 3200+ स्कूल लेक्चरर पदों पर भर्ती शुरू, B.Ed वालों के लिए सुनहरा मौका

भर्ती की योग्यता शर्तें

शैक्षणिक योग्यता: RPSC Grade 2 Teacher भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मानयता प्राप्त युनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और बीएड की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा भर्ती के लिए विषयवार अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है।

आयु सीमा: आवेदन उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में सरकारी नियमों के अनुसार निर्धारित छूट दी जाएगी।

चयन प्रक्रिया

RPSC Grade 2 टीचर भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित पीरक्षा, मेरिट लिस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा।

यह भी देखें: बिहार में ANM की बड़ी भर्ती! 5006 पदों पर सीधी बहाली, आज से आवेदन शुरू!

RPSC Grade 2 Teacher भर्ती आवेदन प्रक्रिया

  • सबसे पहले आप इसकी ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब RPSC Grade 2 Teacher Recruitment 2025 Apply Online पर क्लिक कर दें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन करें और आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी भर लें।
  • जानकारी भरकर फॉर्म आवेदन शुल्क का भुगतान करें फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • आखिर में फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

भर्ती का परीक्षा पैटर्न

आरपीएससी ग्रेड-2 टीचर भर्ती के लिए दो परीक्षा आयोजित होगी, जिसमे पेपर 1 में जियोग्राफी, हिस्ट्री, कल्चर एवं जनरल नॉलेज ऑफ़ राजस्थान, करेंट अफेयर्स व जनरल नॉलेज ऑफ द वर्ल्ड एंड इंडिया से प्रश्न पूछे जाएंगे। यहाँ 200 अंकों के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर 2 में संबंधित विषय में सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्टेंडर्ड का नॉलेज, संबंधित विषय में ग्रेजुएशन और टीचिंग मेथड की जानकारी से प्रश्न पूछे जाएंगे, यह परीक्षा कुल ढाई घंटे (2:30) की होगी जिसमें 300 अंकों के कुल 150 प्रश्न पूछे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

आरपीएससी ग्रेड-2 टीचर भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य, पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर), अत्यंत पिछड़ा वर्ग (क्रीमी लेयर) उम्मीदवारों को 600 रूपये आवेदन शुल्क, जबकि अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)/अत्यंत पिछड़ा वर्ग (नॉन क्रीमी लेयर)/ आर्थिक रूप से कमजोर/ सहरिया आदिम जनजाति और दिव्यांग उम्मीदवारों को 400 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा।

यह भी देखें: बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बंपर भर्ती! सरकारी बैंक में नौकरी का सुनहरा मौका, जाने योग्यता और चयन प्रक्रिया

Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment