
RSMSSB Patwari Admit Card: राजस्थान पटवारी भर्ती में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। भर्ती परीक्षा की लम्बे समय से तैयारी कर रहे युवाओं का एडमिट कार्ड कल 13 अगस्त 2025 को जारी होने वाला है। उम्मीदवार कल से भर्ती की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की ऑनलाइन प्रक्रिया क्या है?
यह भी देखें- 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में निकली भर्ती! 9895 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, तुरंत भरें फॉर्म
भर्ती से जुड़ी जानकारी!
राजस्थान पटवारी के लिए 3705 योग्य उम्मीदवारों का चयन होने वाला है। भर्ती में लगभग 6.50 लाख उम्मीदवार शामिल होने वाले हैं। यह परीक्षा 17 अगस्त 2025 को आयोजित हो रही है जो कि दो शिफ्ट में की जाएगी। पहली शिफ्ट में सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा होगी दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक रहेगी।
इसके लिए एडमिट कार्ड 13 अगस्त को जारी हो रहा है। उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के तहत होने वाला है। जानकारी के लिए बता दें यह परीक्षा अभी मई में ही संपन्न हो जानी थी लेकिन आवेदन प्रक्रिया को फिर से शुरू किया गया था इस वजह से देरी हो गई।
एडमिट कर डाउनलोड करने की प्रक्रिया क्या है?
- उम्मीदवार को सर्वप्रथम https://rssb.rajasthan.gov.in/ अथवा https://sso.rajasthan.gov.in/signin वेबसाइट पर जाना है।
- होम पेज पर आपको Admit Card का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद आपको पंजीकरण नंबर दर्ज करके लॉग इन कर लेना है।
- क्लिक करने के बाद अगले पेज में आपका एडमिट कार्ड खुलकर आ जाएगा आप देख सकते हैं।
- इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट कर लें।
परीक्षा पैटर्न और नियम
- परीक्षा में 300 अंकों का पेपर आएगा जिसे 150 प्रश्न शामिल हैं।
- परीक्षा के लिए आपको 3 घंटे का समय मिलेगा।
- प्रत्येक गलत अंक होने पर एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
- पेपर में आपको पांच ऑप्शन दिखाई देंगे यदि आपको सवाल का जवाब नहीं आता है तो आप पांचवे गोले को भर सकते हैं यह अनिवार्य है।
- यदि आप 10 प्रतिशत से अधिक सवालों के गोले छोड़ देते हैं तो आपको अयोग्य माना जाएगा।
- पहचान पत्र की फोटो यदि तीन साल से अधिक पुरानी हो गई है तो इसे समय पर अपडेट करा लें। बोर्ड ने यह सख्त आदेश जारी किया है।