
SBI Clerk 2025 Vacancy: SBI बैंक ने ग्रेजुएट पास युवाओं के लिए शानदार भर्ती निकाली है। जो युवा बैंक की तैयारी कर रहें हैं उनके लिए भर्ती में आवेदन करके सरकारी नौकरी पाने का बेहतर मौका मिला है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने जूनियर एसोसिएट (क्लर्क) के लिए बंपर पदों पर भारी जारी की है। भर्ती में आवेदन 6 अगस्त 2025 से शुरू हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार बैंक की वेबसाइट पर जाकर 26 अगस्त 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- Sarkari Job 2025: सरकारी नौकरी का मौका 50000 पदों पर होगी भर्ती, गाइडलाइन देखें इस वेबसाइट पर
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
- उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री जरूर होनी चाहिए।
- आप जिस भी राज्य से भर्ती के लिए आवेदन कर रहें हैं वहां की स्थानीय भाषा आपको आनी चाहिए और वहां की संस्कृति से परिचित होना चाहिए।
- भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की 20 से 28 साल के बीच होनी जरुरी है।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को सरकारी नियम के तहत आयु सीमा में छूट मिलेगी।
भर्ती में ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
भर्ती में आवेदन करना बहुत आसान है, आप वेबसाइट पर जाकर नीचे दी हुई प्रक्रिया को फॉलो करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://ibpsonline.ibps.in/sbijajul25/ पर जाकर क्लिक करना है।
- होम पेज पर आपको Click here for New Registration का विकल्प दिखेगा उस पर क्लिक करें।
- आपको पूरी जानकारी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करना है।
- अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा इसमें आपको पूछी गई जानकारी दर्ज करनी है।
- इसके बाद आवश्यक दस्तावेज स्कैन करके दर्ज करें।
- अब आपको आवेदन फीस ऑनलाइन जमा करनी है।
- पूरी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक कर देना है।
- आप 10 दिसंबर 2025 तक इसके फॉर्म का प्रिंटआउट ले सकते हैं।
इन राज्यों के लिए हैं इतने पद!
भारतीय स्टेट बैंक ने 5180 और 810 बैकलॉग पदों पर भर्ती निकाली है। यहाँ पर प्रत्येक राज्य के लिए अलग अलग पद निर्धारित किए गए हैं।
राज्य | पदों की संख्या |
गुजरात | 220 पद |
आंध्र प्रदेश | 310 पद |
कर्नाटक | 270 पद (198 बैकलॉग) |
मध्य प्रदेश | 100 पद (37 बैकलॉग) |
छत्तीसगढ़ | 220 पद (32 बैकलॉग) |
ओडिशा | 190 पद |
हरियाणा | 138 पद |
जम्मू कश्मीर | 29 पद |
हिमाचल प्रदेश | 68 पद |
लद्दाख यूटी | 37 पद |
पंजाब | 178 पद |
तमिलनाडु | 380 पद |
तेलंगाना | 250 पद (58 बैकलॉग) |
राजस्थान | 260 पद (27 बैकलॉग) |
वेस्ट बंगाल | 270 पद (4 बैकलॉग) |
अंडमान निकोबार आइसलैंड | 30 पद (2 बैकलॉग) |
सिक्किम | 20 पद |
उत्तर प्रदेश | 514 पद (18 बैकलॉग) |
महाराष्ट्र | 476 पद (74 बैकलॉग) |
गोवा | 14 पद |
दिल्ली | 169 पद (5 बैकलॉग) |
उत्तराखंड | 127 पद |
अरुणाचल प्रदेश | 20 पद (36 बैकलॉग) |
असम | 145 पद (170 बैकलॉग) |
मणिपुर | 16 पद (17 बैकलॉग) |
मेघालय | 32 पद (46 बैकलॉग) |
मिजोरम | 13 पद (15 बैकलॉग) |
नागालैंड | 22 पद (31बैकलॉग) |
त्रिपुरा | 22 पद (28 बैकलॉग) |
बिहार | 260 पद |
झारखंड | 130 पद |
केरल | 247 पद (12 बैकलॉग) |
लक्षद्वीप | 3 पद |