Govt Jobs

UP ECCE Educator Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी में ECCE एजुकेटर के 8800 पदों पर सीधी भर्ती, यहां से करें तुरंत आवेदन

उत्तर प्रदेश सरकार ने आंगनवाड़ी में ECCE एजुकेटर के लिए 8,800 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। इच्छुक उम्मीदवार बिना परीक्षा के नौकरी प्राप्त कर सकते हैं लेकिन उन्हें समय से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

Published On:
UP ECCE Educator Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी में ECCE एजुकेटर के 8800 पदों पर सीधी भर्ती, यहां से करें तुरंत आवेदन

UP ECCE Educator Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश में रोजगार की तलाश करने वालों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार ने 8,800 शिक्षक पदों के लिए भर्ती का ऐलान किया गया है। यह भर्ती अलग अलग जिलों के लिए होने वाली है जिसमें योग्य एवं इच्छुक उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। सरकार चाहती है बाल वाटिका कक्षा के माध्यम से 3 और 6 साल के बच्चों को शिक्षा में मजबूत बनाना है जिसके लिए वह यह सीधी भर्ती आयोजित कर रही है। भर्ती में बिना परीक्षा के उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। मेरिट लिस्ट के आधार पर यदि आपका चयन हो जाएगा तो आपको पहले 11 महीने के लिए काम पर रखा जाएगा अगर आपका काम अच्छा रहता है तो आपको आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी देखें- 10वीं-12वीं पास महिलाओं के लिए आंगनवाड़ी में निकली भर्ती! 9895 पदों पर बिना परीक्षा होगी भर्ती, तुरंत भरें फॉर्म

भर्ती से जुड़ी जानकारी!

आंगनवाड़ी में ECCE एजुकेटर के 8,800 पदों के लिए भर्ती निकाली गई है। इच्छुक उम्मीदवार GeM पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ECCE एजुकेटर को हर महीने 10,313 रूपए की सैलरी मिलेगी। आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं देना होगा। यानी की सभी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए शुल्क माफ़ है।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से गृह विज्ञान में ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 50% अंकों के साथ हासिल की हो। इसके साथ ही आपने एनटीटी अथवा डीपीएसई का कोर्स पूरा किया हो।

आयु सीमा क्या होनी चाहिए?

भर्ती में आवेदन करने के लिए महिला उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियमों के तहत एससी, एसटी एवं ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को आयु में छूट दी जाएगी।

आवेदक का चयन कैसे होगा?

भर्ती में उम्मीदवार का सिलेक्शन करने के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है बल्कि यह मेरिट सूची के आधार पर किया जाएगा।

  • मेरिट सूची- उम्मीदवार का नाम मेरिट लिस्ट में हाई स्कूल, इंटरमीडिएट, ग्रेजुएशन एवं डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के अनुसार होने वाला है।
  • दस्तावेजों का सत्यापन- अगर आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है उसके बाद जिला स्तर में अधिकारियों द्वारा दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा।
  • उम्मीदवार का चयन- इन दोनों प्रक्रिया में पास होने के बाद आपका चयन भर्ती पद के लिए हो जाएगा।

यह भी देखें- RSMSSB ने पशु परिचर भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित किया, 5778 उम्मीदवारों का चयन

भर्ती में आवेदन कैसे करें?

आवेदन प्रक्रिया GeM (Government e-Marketplace) पोर्टल के माध्यम से होगी।

  • सबसे पहले आपको यूपी ECCE शिक्षक आवेदन पोर्टल पर क्लिक करना है।
  • फिर आपको होम पेज पर यूपी ECCE एजुकेटर अप्लाई लिंक 2025 पर क्लिक करना है।
  • इसके बाद कुछ जानकारी दर्ज करनी है जैसे- नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी, आपको रजिस्ट्रेशन कर लेना है।
  • अब आपको लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करना है इसके बाद आवेदन फॉर्म खुलकर आएगा।
  • आवेदन फॉर्म को ध्यान से पढ़ें और पूछी गई जानकारी सही सही दर्ज करें।
  • फिर आपकी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करके अपलोड करना है।
  • अंत में सम्पूर्ण जानकारी चेक करने के बाद आपको सबमिट पर क्लिक करना है।
  • इस प्रकार आपका आवेदन सफलतापूर्वक हो जाता है, आप इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।

आवेदन की अंतिम तारीख

भर्ती में आवेदन करने की लास्ट डेट 30 सितंबर 2025 तय की गई है। भर्ती जिले के हिसाब से निकाली गई है आप अपने जिले में भर्ती से जुड़ी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट चेक कर सकते हैं।

UP ECCE Educator UP ECCE Educator Vacancy 2025
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment