Govt Jobs

UP Police SI Notification 2025 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन जारी 4543 पदों के लिए आवेदन शुरू

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने पुलिस एसआई बंपर पदों को जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार भर्ती की वेबसाइट पर जाकर 11 सितंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Published On:
UP Police SI Notification 2025 OUT: यूपी पुलिस एसआई भर्ती नोटिफिकेशन जारी 4543 पदों के लिए आवेदन शुरू

UP Police SI Notification 2025 OUT: क्या आपका पुलिस दरोगा बनने का सपना है तो आपके लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने सब-इंस्पेक्टर (SI) और अन्य पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी कर दी है। भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है उम्मीदवार 11 सितंबर 2025 तक भर्ती वेबसाइट में जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

यह भी देखें- RCFL Recruitment 2025: अप्रेंटिसशिप के लिए तुरंत करें अप्लाई, मिलेगा शानदार स्टाइपेंड

पदों की पूरी जानकारी!

UPPRPB ने भर्ती के तहत 4,543 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन करना है। इस भर्ती में महिला और पुरुष दोनों आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए अलग अलग पदों का विवरण किया गया है।

पद का नाम पदों की संख्या
यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (महिला/पुरुष)4242 पद
प्लाटून कमांडर PAC 135 पद
प्लाटून कमांडर स्पेशल फ़ोर्स 60 पद
सब इंस्पेक्टर महिला बटालियन 106 पद

    भर्ती के लिए पात्रता/मानदंड

    शैक्षणिक योग्यता- आवदेक का मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक पास होना जरुरी है।

    आयु सीमा- भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी जरुरी है। सरकारी नियम के तहत आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट मिलेगी।

    शारीरिक मानक- पुरुष की लम्बाई 168 सेमी होनी चाहिए, सीमा बिना फुलाए 79 सेमी और फुलाने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। महिला की लम्बाई 152 सेमी होनी चाहिए।

    चयन प्रक्रिया क्या है?

    उम्मीदवार का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के बाद दस्तावेजों का सत्यापन होगा इसके बाद शारीरिक परीक्षा होगी।

    आवेदन शुल्क कितना देना है?

    भर्ती में आवेदन करने के लिए शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, EWS और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रूपए का शुल्क भुगतान करना है। जबकि SC और ST उम्मीदवारों को 400 रूपए का शुल्क देना है।

    यह भी देखें- Government Job Alert: 12वीं पास युवाओं के लिए UKSSSC में 1000+ पदों पर भर्ती, कैलेंडर जारी

    भर्ती में आवेदन कैसे करें?

    • उम्मीदवार को सर्वप्रथम भर्ती की ऑफिसियल वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर क्लिक करना है।
    • इसके बाद आपको OTR (One Time Registration) करना है।
    • ओटीआर करने के लिए ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और डिजिलॉकर की सहायता से वेरिफिकेशन करना है।
    • फिर आपको रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करना है।
    • अब आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जाएगा।
    • फिर आपको लाइव फोटो और हस्ताक्षर स्कैन करके अपलोड करने है।
    • लास्ट में आपको शुल्क का भुगतान करके सबमिट कर लेना है।
    • फॉर्म का प्रिंट आउट लेकर इसे सुरक्षित रख लें।
    UP Police SI Notification 2025
    Author
    Rohit

    Follow Us On

    Leave a Comment