
उत्तर प्रदेश (यूपी) सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के तीन नए विश्वविद्यालयों गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद, माँ विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी मिर्जापुर, माँ पाटेश्वरी यूनिवर्सिटी में नॉन-टीचिंग के 948 पदों पर भर्तियों के लिए मंजूरी दे दी है। इन तीन विश्वविद्यालयों में 156-156 पद यानी कुल 468 पद अस्थायी नॉन-इचिंग पदों के लिए हैं, जबकि तीनो में 160-160 पद यानी 480 पद आउटसोर्सिंग से भरे जाएंगे। जिससे विश्वविद्यालयों की कार्यात्मक और प्रशासनिक व्यवस्था अधिक बेहतर हो सकेगी। चलिए जानते हैं इन पदों का सम्पूर्ण विवरण।
468 अस्थायी शिक्षणेतर पद
बता दें, कुल 468 पदों में से प्रत्येक विश्वविद्यालय में 156 शिक्षणेतर पद सृजित किए गए हैं, जो 28 फरवरी, 2026 तक प्रभावी रहेंगे और जरूरत के अनुसार समाप्त भी किए जा सकते हैं। इन पदों की भर्ती उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सीधी भर्ती, पदोन्नति और प्रतिनियुक्ति के जरिए की जाएगी। इन पदों में इलेक्ट्रीशियन, अवरअभियंता, फार्मासिस्ट, सहायक लेखाकार, आशुलिपिक, लैब टैक्नीशियन, लैब असिस्टेंट, कनिष्ठ सहायक, उप कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, व्यक्तिक सहायक, लेखाकार, प्रधान सहायक, चिकित्साधिकारी और स्टाफ नर्स जैसे पद शामिल हैं।
480 आउटसोर्सिंग पद
इसके अलावा यूपी विश्वविद्यालय के आउटसोर्सिंग पदों की बात करें, तो प्रत्येक विश्वविद्यालय में 160 पद वाह्म सेवा प्रदाता के माध्यम से किए जाएंगे, इसमें कुल 480 पद हैं। इन पदों में कम्प्यूटर ऑपेरेटर, वाहन चालक, चपरासी, माली, चौकीदार, स्वछ्कार और पुस्तकालय परिचर शामिल हैं। आउटसोर्सिंग की प्रक्रिया जेम पोर्टल के माध्यम से निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाएगी, इसके साथ सभी नियुक्तियों में आरक्षण से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं का भी पालन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के पदों का ब्योरा
माँ विन्ध्यवासिनी यूनिवर्सिटी मिर्जापुर
उप कुलसचिव के 2 पद, सहायक कुल सचिव के 3 पद, चिकित्साधिकारी के 1 पद प्रत्येक, फार्मासिस्ट का 1 पद, स्टाफ नर्स के 2 पद, इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, प्लंबर के 2 पद, सहायक अभियंता (सिविल) 1 पद, अवर अभियंता (सिविल) 1 पद, अवर अभियंता (इलेक्ट्रिक्ल) का 1 पद, कारपेंटर के 2 पद, व्यक्तिक सहायक श्रेणी के 2 पद, आशुलिपिक के 2 पद, लेखाकार के 2 पद, सहायक लेखाकार के 3 पद, प्रधान सहायक के 5 पद, वरिष्ठ सहायक के 12 पद, कनिष्ठ सहायक के 60 पद, प्रोग्रामर ग्रेड-1 के 1 पद, प्रोग्रामर ग्रेड के-2 के 1 पद, पुस्तकालयाध्यक्ष का 1 पद, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 2 पद, पुस्तकालय सहायक के 2 पद, स्टोर कीपर का 1 पद, सहायक स्टोरी कीपर का 1 पद, लैब टैक्नीशियन के 15 पद और लैब असिस्टेंट के 24 पद
पातेश्वरी विश्वविद्यालय और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी मुरादाबाद
उप कुलसचिव के 2 पद, सहायक कुल सचिव के 3 पद, चिकित्साधिकारी (पुरुष) के 1 पद, चिकित्साधिकारी (महिला) के 1 पद, फार्मासिस्ट का 1 पद, स्टाफ नर्स के 2 पद, इलेक्ट्रिशियन के 2 पद, प्लंबर के 2 पद, सहायक अभियंता (सिविल) 1 पद, अवर अभियंता (सिविल) 1 पद, अवर अभियंता (इलेक्ट्रिक्ल) का 1 पद, कारपेंटर के 2 पद, व्यक्तिक सहायक श्रेणी (कुलपति हेतु) 1 पद, व्यक्तिक सहायक श्रेणी-2 के 2 पद, आशुलिपिक के 4 पद, लेखाकार के 2 पद, सहायक लेखाकार के 3 पद, प्रधान सहायक के 5 पद, वरिष्ठ सहायक के 12 पद, कनिष्ठ सहायक के 60 पद, प्रोग्रामर ग्रेड-1 के 1 पद, प्रोग्रामर ग्रेड के-2 के 1 पद, पुस्तकालयाध्यक्ष का 1 पद, सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष के 2 पद, पुस्तकालय सहायक के 2 पद, स्टोर कीपर का 1 पद, सहायक स्टोरी कीपर का 1 पद, लैब टैक्नीशियन के 15 पद और लैब असिस्टेंट के 24 पद