Govt Jobs

UP Police SI Vacancy 2025: 4543 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, जल्द आएगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

यूपी पुलिस में शामिल होकर बेहतर भविष्य बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए खुसखबरी है जल्द ही हजारों पदों पर भर्ती जारी होने वाली है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने योग्य उम्मीदवारों के लिए शॉर्ट भर्ती नोटिफिकेशन जारी किया है।

Published On:
UP Police SI Vacancy 2025: 4543 पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी, जल्द आएगा ऑफिशियल नोटिफिकेशन

UP Police SI Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश के जो युवा लम्बे समय से पुलिस की तैयारी कर रहे थे उनके लिए बड़ी खबर है जो बहुत महत्वपूर्ण होने वाली है। हाल ही में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही सब-इंस्पेक्टर (SI) के लिए बंपर पद जारी करने वाला है। भर्ती के तहत 4,543 उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलने वाली है। फ़िलहाल अभी बोर्ड ने भर्ती से सम्बंधित एक शॉर्ट नोटिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स में जारी किया है। वेबसाइट पर जल्द ही भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा।

यह भी देखें- UP ECCE Educator Vacancy 2025: उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी में ECCE एजुकेटर के 8800 पदों पर सीधी भर्ती, यहां से करें तुरंत आवेदन

भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी!

भर्ती के तहत 4,543 पदों हेतु योग्य उम्मीदवारों का चयन होने वाला है। भर्ती सब-इंस्पेक्टर (SI), नागरिक पुलिस एवं समक्षक पद के लिए आयोजित होगी। इन पदों के लिए जिन भी उम्मीदवारों का चयन होगा उन्हें पे लेवल-6 के तहत 27,900 से लेकर 1,04,400 रूपए का वेतन हर महीने मिलेगा। इसके अतिरिक्त उन्हें भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। पुलिस के विभिन्न विभागों के लिए भर्ती की जाएगी। UPPRPB का कहना कि OTR प्रक्रिया शुरू हो गई है जिसमें लगभग 2.5 लाख आवेदकों ने रजिस्ट्रेशन कर दिया है।

शैक्षणिक योग्यता क्या है?

भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी जरुरी है। जिन उम्मीदवारों का स्नातक पास होने के लिए आखिर साल है वे भी इसमें आवेदन कर सकते हैं। लेकिन जब दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा तब तक आप ग्रेजुएट पास होने चाहिए।

आयु सीमा

उम्मीदवार की आयु 21 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। सरकारी नियम के तहत आरक्षित वर्ष के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

भर्ती में चयन कैसे होगा?

उम्मीदवार का चयन कई चरणों के तहत किया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी, इस परीक्षा में जो पास हो जाएगा उसे फिजिकल टेस्ट देना है। इन दोनों में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद उम्मीदवार के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन होगा और अंत में मेडिकल टेस्ट।

यह भी देखें- SSC इंस्पेक्टर सेंट्रल एक्साइज (Inspector Central Excise) के 1306 पदों पर भर्ती, तुरंत करें अप्लाई

शारीरिक मानदंड

पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए शारीरिक मानक अलग अलग हैं।

  • पुरुष उम्मीदवार की न्यूनतम लम्बाई 168 सेमी, सीमा 84 सेमी फुलाकर और 28 मिंट में 4.8 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी है।
  • महिला उम्मीदवार की न्यूनतम लम्बाई 152 सेमी होनी चाहिए। इन्हे 16 मिनट में 2.4 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी है।
UP Police SI Vacancy UP Police SI Vacancy 2025
Author
Pankaj Yadav

Follow Us On

Leave a Comment